खून बहता घाव
घाव को ज़ोर से दबाएँ और पशु डॉक्टर के पास ले जाते समय भी दबाए रखें।
क्या करें
- साफ़ कपड़ा या मोड़ा हुआ रूमाल घाव पर ज़ोर से दबाएँ।
- अगर खून कपड़े से आर-पार निकलने लगे, तो उसके ऊपर दूसरा कपड़ा रखें — पहला कपड़ा न हटाएँ।
- जानवर को शांत और बिना हिलाए रखें, और जितनी जल्दी हो सके पशु डॉक्टर के पास ले जाएँ।
क्या न करें
- घाव पर हल्दी, मिर्च, केरोसिन (मिट्टी का तेल), फिनाइल, पेट्रोल या टूथपेस्ट न लगाएँ।
- जब तक पशु डॉक्टर न कहे, पैर पर कसकर धागा या रस्सी न बाँधें।
ये आम फ़र्स्ट एड जानकारी है, पशु डॉक्टर की सलाह नहीं। जानवर को हमेशा रजिस्टर्ड पशु डॉक्टर के पास ले जाएँ।
और फ़र्स्ट एड
- घायल जानवर को छूने से पहले
- सड़क दुर्घटना
- लू लगना (हीटस्ट्रोक)
- ठंड का मौसम
- पतंग के धागे (मांझे) से कटा पक्षी
- साँप, बंदर या कोई और जंगली जानवर
- अकेले मिले पिल्ले या बिल्ली के बच्चे
- कीड़े पड़ा घाव
- ज़हर खा लेना
- अगर किसी व्यक्ति को जानवर काट ले या खरोंच दे
- दवाइयाँ — क्या बिल्कुल नहीं देना है
- गली के जानवरों को खाना खिलाना