Bezubaan English ऐप डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना

पीठ सीधी रखते हुए उसे सावधानी से ट्रैफ़िक से हटाएँ।

क्या करें

  1. पहले पक्का करें कि आप ख़ुद ट्रैफ़िक से सुरक्षित हैं।
  2. जानवर के नीचे तख़्ता, चटाई, गत्ता या कंबल सरकाएँ और उसी पर रखकर स्ट्रेचर की तरह उठाएँ। पीठ और गर्दन सीधी रखें।
  3. उसे सड़क के किनारे या छाँव में ले जाएँ। उसे गर्म रखें और शोर से दूर रखें।
  4. भले ही वह ठीक दिखे, उसे पशु डॉक्टर के पास ले जाएँ या पशु एम्बुलेंस को कॉल करें — शरीर के अंदर की चोटें शायद बाहर से न दिखें।

क्या न करें

  • उसे पैर या पूँछ पकड़कर न खींचें।
  • खाना या पानी न दें — हो सकता है उसका ऑपरेशन करना पड़े।

ये आम फ़र्स्ट एड जानकारी है, पशु डॉक्टर की सलाह नहीं। जानवर को हमेशा रजिस्टर्ड पशु डॉक्टर के पास ले जाएँ।

और फ़र्स्ट एड